जम्मू कश्मीर के फतेह कदल इलाके में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच के मुठभेड़ हुई। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था। जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुई 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है, वही मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है।
customisable-border" data-scribe="component:card" dir="ltr">
श्रीनगर के एसएसपी इम्तियाज इस्माइल पर्रे ने बताया- “इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं जबकि पुलिस का एक जवान भी शहिद हो गया।
गौरतलब है कि सुरक्षाबलों की कड़ी मुश्तैदी के चलते लगातार आतंकियों के नापाक मंसूबों का नाकाम किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में मुठभेड़ के दौरान कई आतंकियों के मारे जाने की खबर हैं।
Post a Comment