वो अदाकाराएं जिनकी जिंदगी तो चमकी, लेकिन मौत बन गई राज

न्यूजट्रेंड बॉलीवुड डेस्कः आम लोगों की नजरों में बड़ा पर्दा वो जगह हैं जहां पहुंचा हर आम खास हो जाता है।पर्दे की चमक, रौनक और शोहरत हर किसी को खींचती है शायद ये ही वजह है कि हर तीसरा इंसान एक्टर बनने की चाहत में मुंबई चला आता है। पर्दे पर चमकने वाले सितारे अपने दिल में कैसे कैसे राज संजोए रहते हैं लोग उसे नहीं देख पाते।चमचमाती दुनिया में कहीं घना अंधेरा छिपा है और इस घने अंधेरे में कई ऐसी हसिनाएं खो गईं जिनकी मौत भी उनके दिल में दबे राज की तरह राज ही रह गई।आइये नजर डालते हैं उन अदाकाराओं की मौत पर जिनकी जिंदगी तो चमकी, लेकिन मौत एक रहस्य बन कर रह गई।

दिव्या भारती-


आज आपर पर्दे पर भले ही कैटरीना कैफ या सनी लियोन को डॉल कहते हों, लेकिन 90के दशक में एक ही बॉर्बी डॉल थी और वो थी दिव्या भारती। कमसिन उम्र, मासूम सी मुस्कान और चंचल अदाएं। छोटी सी ही उम्र में दिव्या ने बुलंदियों को छु लिया और सफलता के शिखर पर जा बैठीं। वो वक्त ऐसा था जब हर किसी की जबान पर दिव्या का नाम था, लेकिन अचानक से उनकी मौत की खबर ने सबको सदमे में डाल दिया। बिल्डिंग से गिरने की खबर लोगों की समझ से परे निकली। उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया, लेकिन आज तक इस राज से पर्दा नहीं उठा कि ये आत्महत्या थी या हत्या।

सिल्क स्मिता-


फिल्म डर्टी पिक्चर भले ही इस बात को पूरी तरह ना स्वीकारे, लेकिन उसमें विद्या का निभाया सिल्क का किरदार सिल्क स्मिता पर ही आधारित था। बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्म में आग लगाने वाली स्लिक बेहद ही हॉट और संसेशन सीन पर्दे पर दिया करती थीं। उनकी मौत की वजह क्या रही। आज तक किसी को समझ नहीं आया।

परवीन बॉबीः

किसी दौर में हर किसी की जबान पर सिर्फ परवीन का नाम था। बेमिसाल खूबसूरती और हुस्न ऐसा कि किसी को भी दीवाना कर दे। बड़े पर्दे पर जितने शान से काम करती थीं परवीन असल जिंदगी में उतने ही सन्नाटे और अकेलेपन में जिंदगी काटती थीं। उनकी मौच 2005 में जब हुई तो वो घर में अकेले थीं। कहा जाता है कि उनकी मौत का कारण उनका मानसिक रोगी हो जाना था। अपना समय की सुपरस्टार वक्त के साथ ऐसी गुमनामी की मौत पाएगी कौन जान सकता था।

मीना कुमारी-

पर्दे पर ट्रेजेड़ी क्वीन के नाम से मशहूर मीना कुमारी की असल जिंदगी में भी सिर्फ दर्द ही था। शराब की लत ने उन्हें बीमार बना दिया था। उनकी शादी शुदा जिंदगी में भी कई रंग नहीं था। बेहद ही कम उम्र में वो दुनिया छोड़ कर चली गईं। उन्हें असल मर्ज क्या था और किस बात ने उनकी जान ली ये कोई नहीं जान पाया।

जिया खानः

अमिताभ बच्चन और आमिर जैसे दिग्गजों के साथ काम करने वाली जिया खान ने मात्र 25 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया था। उनके करियर की शुरुआत ही हुई थी और वो अपने संघर्ष के दिनों में थी, लेकिन अचानक से मौत की खबर ने सबको हिला कर रख दिया। उन्होंने फांसी लगाई थी, लेकिन फांसी लगान के पीछे वजह क्या थी और कौन उसका जिम्मेदार था आज तक प्रूव नहीं हो पाया।

No comments