वाहियात गाना बजाकर पोती कर रही थी ऐसा डांस, देखते ही दादी ने किया कुछ ऐसा सोच भी नहीं सकते आप

aa

एक दादी और पोती का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, वीडियो में पोती एक वाहियात गाने पर कुछ ऐसा कर रही थी जिसे देखकर अचानक दादी के तेवर बदल जाते हैं और फिर ऐसा कुछ होता है जो आप सोच भी नहीं सकते। जी हां, यह वीडियो सोशल मीडिया पर ताजा-ताजा वायरल हो रहा है।  

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम मरियम अली बताया जा रहा है। ताज्जुब की बात है कि लड़की ने अपनी इस हरकत को एक वीडयो में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो देखते ही देखते वायरल होने लगा। तमाम लोगों ने इस वीडियो में जब दादी और पोती की अजीबोगरीब हरकत को देखा तो किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। वे सोच में पड़ गए कि दादी और पोती कुछ ऐसा भी कर सकती है ..? 

aa

वीडियो को ट्वीट करने के साथ पोती ने उसपर कैप्शन दिया है कि उसे तो लगा था कि उसे चांटा पड़ने वाला है पर वो उस वक्त हैरान रह गई जब उसने अपनी दादी को शरारत करते देते देखा। जी हां, इस वीडियो में दादी और पोती की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। 

वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दादी किस तरह से पहले अपनी पोती को गुस्से वाली नजरें दिखाती है और फिर अचानक वह अपनी पोती के साथ नाचने लगती हैं। सेकेंड में दादी का मूड बदला हुआ देखकर पोती भी बेहद खुश हो जाती है। नजारा एकदम बदल जाता है। शरारत भरे इस वीडियो में दादी मां खुद उसका साथ देने लगतीं हैं। दादी का ये अंदाज देखने में बड़ा ही मजाकिया लगता है।  

aa

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ट्विटर पर सामने आए इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग रीट्वीट भी कर चुके हैं। दादी को यूं ठुमके लगते देखकर ट्विटर यूजर्स भी काफी हैरान हैं। लोगों को वीडियो इतना बेहतरीन लगा कि जल्दी ही दादी सोशल मीडिया पर छा गर्इं हैं। 

No comments