#MeToo: यौन शोषण के आरोप के बाद साजिद खान ने छोड़ी 'हाउसफुल 4', अक्षय कुमार ने भी लिया बड़ा फैसला

साजिद खान

साजिद खान

साजिद खान
साजिद खान
मीडिया को जारी किए गए एक बयान में साजिद खान ने कहा कि 'मेरे ऊपर यौन शोषण का आरोप लगा है जिसके बाद मेरे परिवार, मेरे प्रोड्यूसर और हाउसफुल 4 के स्टारकास्ट पर दबाव है। मैं इन सभी की जिम्मेदारी लेते हुए फिलहाल फिल्म को छोड़ रहा हूं। सच सामने आएगा। मैं मीडिया से रिक्वेस्ट करता हूं कि सच सामने आने से पहले जज नहीं करें।' वहीं फिल्म में काम कर रहे अक्षय कुमार ने भी प्रोड्यूसर्स से रिक्वेस्ट की थी कि शूट कैंसिल कर दी जाए। 
 

हाउसफुल 4
हाउसफुल 4
इससे पहले जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय फिल्म मेकर साजिद खान पर सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोप लगाए । इसके बाद अब दो एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा और रैचल वाइट सामने आई हैं जिन्होंने बताया कि साजिद खान ने उन्हें कई महीनों तक सेक्सुअली और मेंटली हैरास किया है । 

साजिद खान
साजिद खान
रैचल ने साल 2014  में फिल्म 'उंगली' में इमरान हाशमी के साथ काम किया था। उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर बताया कि जब वो पहली बार साजिद खान से मिली थीं तो उन्होंने कपड़े उतारने के लिए कहा था । उन्होंने लिखा, 'मुझे तुम्हारे ऊपर पूरा विश्वास है सलोनी चोपड़ा। मुझे 'हमशकल्स' के लिए मेरी एजेंसी ने साजिद खान से मिलने के लिए कहा था।'

साजिद खान
साजिद खान
'एजेंसी ने जब मुझसे साजिद से मिलने के लिए कहा, उसी के 5 मिनट के अंदर साजिद का कॉल आ गया और उन्होंने मिलने के लिए इस्कॉन जुहू के सामने वाले घर पर बुलाया। मैंने कहा भी कि मैं घर पर मिलने में कंफर्टेबल नहीं हूं। उन्होंने कहा कि चिंता मत करो मैं अपनी मां के साथ रहता हूं और वो भी वहीं रहेंगी।'

No comments